aryan khan

टीआरपी डेस्क। मुंबई में क्रूज में आर्यन खान के साथ पकड़े गए उनके खास दोस्त अरबाज मर्चेंट के पिता असलम मर्चेंट ने एक न्यूज चैलन में दावा किया है कि शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और उनके बेटे अरबाज मर्चेंट दोनों ही उस दिन क्रूज के अंदर नहीं थे। बता दें कि असलम मर्चेंट खुद पेशे से एक वकील और लकड़ी का कारोबार करते हैं।

असलम मर्चेंट ने कहा कि उनके बेटे अरबाज मर्चेंट अपने खास दोस्त आर्यन खान के साथ अपने कुछ अन्य दोस्तों को क्रूज के बाहर से सी ऑफ करने गए और उस वक्त न तो आर्यन क्रूज के अंदर थे और न ही उनके बेटे अरबाज। असलम मर्चेंट ने दावा कि नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने छापेमारी के दौरान आर्यन और अरबाज दोनों को क्रूज के बाहर से पकड़ा था न कि अंदर से और यही दलील उनकी तरफ से कोर्ट में भी दी गई है।

See also  देखें रेड से पहले क्रूज पर हो रही पार्टी का Video हुआ वायरल, नशे में झूमते नजर आ रहे हैं लोग... यहीं से आर्यन खान को किया गया था अरेस्ट

असलम के मुताबिक आर्यन की तरह ही उनका बेटा अरबाज के पास भी क्रूज की न तो टिकट थी और न ही बोर्डिंग पास था। अरबाज आर्यन की तरह ही महज एक स्पेशल इनवाइटी थे। अरबाज के पिता असलम मर्चेंट ने कहा कि उनके बेटे अरबाज सुबह का नाश्ता उनके साथ करके निकला था और कहा था कि दोस्तों को क्रूज पर सी ऑफ करने के बाद जब वो रात को घर लौटेंगे तो वो उनके साथ डिनर भी करेगा.

नहीं लगी वैक्सीन

असलम‌ ने एक इंटरव्यू में यह दावा भी किया है कि अब तक उनके बेटे को कोरोना वैक्सीन की एक भी डोज नहीं लगी है। ऐसे में क्रूज के अंदर जाने इजाजत दिए जाने का कोई सवाल ही नहीं उठता है। असलम ने कहा कि एनसीबी के दावे के उलट अरबाज के पास से भी कोई ड्रग्स बरामद नहीं हुई है। असलम मर्चेंट ने इस बात को कुबूल किया है कि आर्यन और अरबाज सालों से बहुत खास दोस्त हैं। असलम‌ ने अपने बेटे को लेकर ये दावा भी किया कि अरबाज ने कभी भी ड्रग्स का सेवन नहीं किया है।

See also  BIG News : शाहरुख के प्रोफेशन पर आर्यन के केस का बुरा असर! BYJU'S ने किंग खान के सभी विज्ञापन पर लगाया रोक

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर