सूरजपुर क्षेत्र में कई हाथी बेहोश होकर गिरे, कीटनाशक खा लेने के चलते तबीयत बिगड़ने की आशंका
सूरजपुर क्षेत्र में कई हाथी बेहोश होकर गिरे, कीटनाशक खा लेने के चलते तबीयत बिगड़ने की आशंका

सूरजपुर। यहाँ एक के बाद एक सात हाथी बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़े। हाथियों की तबियत अचानक बिगड़ी और वे बेसुध हो गए। हाथी उठने-बैठने सहित खड़े भी नही हो पा रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि हाथियों ने कीटनाशक दवाइया खा ली होगी।

गांव में हाथियों ने मचाई तोड़फोड़

यह मामला सूरजपुर के खैरा के शिव बहरा गांव का है।बीती रात 30 हाथियों के दल ने ग्रामीणों के कई घरों को तोड़ा, घर मे रखे अनाज को खा गए थे। आज सुबह वे जमीन पर जगह जगह बेसुध पड़े हुए मिले। इस घटना के बाद इलाके के ग्रामीण भयभीत हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  हाईकोर्ट ने किया 2012 में रमन सरकार का फैसला रद्द, शैक्षणिक संस्थाओं में 58% आरक्षण असंवैधानिक