रायपुर। राज्य में लोकतंत्र के महापर्व के तीसरे चरण में 7 सीटों के लिए वोटिंग जारी है। दोपहर 3 बजे तकयहां 55.2 फीसदी लोगों ने मतदान किया। तो वहीं रायगढ़ में वोटिंग करने गई एक महिला की मौत हो गई।रायगढ़ संवाददाता ने बताया कि ऐंजला टोप्पो मतदान करने के लिए अपने पांच माह के बच्चे के साथ रायगढ़के गौशाला रोड पशु चिकित्सालय पोलिंग बूथ पर आई थी, जहां वह लाइन में खड़ी थी। धूप तेज होने की वजहसे ऐंजला अचानक गश खाकर गिर गई और बेहोश हो गई। जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया,जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

कौन-कौन सी 7 सीटों पर हो रहा चुनाव:

उधर, तीसरे चरण में छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से सात रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, कोरबा, जांजगीर-चांपा,रायगढ़, सरगुजा में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

कैसी है व्यवस्था:

यहां 1 करोड़ 27 लाख से ज्यादा वोटर्स के लिए 15 हजार 408 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। ये जानकारी छत्तीसगढ़
See also  छत्तीसगढ़िया ओलंपिक: दुर्ग संभाग ने लंगड़ी दौड़ और सरगुजा संभाग ने रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता में मारी बाजी
राज्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने दी। उन्होंने बताया कि इन सातों सीटों पर तीन बजे तक 55.29 प्रतिशतमतदान हुआ है। कोरबा में 56.26 प्रतिशत, जांजगीर-चांपा में 50 प्रतिशत, रागयढ़ में 58 प्रतिशत, बिलासपुर में49 प्रतिशत हुआ। अब तक कहीं से किसी बड़ी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रारंभ में कुछस्थानों पर ईवीएम खराब होने की सूचना मिली थी, जिसे अब दुरुस्त कर लिया गया है।  Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।