रायगढ़। लोकसभा चुनाव 2019 के तीसरे चरण में खरसिया विधान सभा, रायगढ़ के किरोड़ीमल नगरमें फर्जी मतदान करते एक व्यक्ति को पकड़ा गया। फर्जी मतदाता ने भाजपा पार्षद के कहने पर फर्जीमतदान करने का आरोप लगाया है। इधर पोलिंग एजेंट ने फर्जी मतदान करते पकड़े जाने के बाद युवकको पुलिस को सोंप दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, लोकसभा चुनाव के दौरान जिंदल स्टील प्लांट में लेबर के तौर परकाम कर रहे 36 वर्षीय संतोष कुमार टंडन दूसरे के पहचान पत्र पर वोट डालने के लिए पहुंचा था। पोलिंगएजेंट द्वारा पकड़े जाने पर उसने बताया कि वह खरसिया विधानसभा के किरोड़ीमल नगर वार्ड नंबर 1भाजपा पार्षद सिद्धु कुमार शाह के मकान में किराए से रहता है। वह भाजपा पार्षद के कहने पर बूथक्रमांक 178 कोकडीतराई किरोड़ीमल नगर में वोट डालने के लिए गया था। फर्जी मतदान करने वाले व्यक्ति का नाम संतोष कुमार टण्डन पिता बड़खुराम टंडन को मतदान केंद्र में
See also  नारायणपुर-अबूझमाड़ को महाराष्ट्र से जोड़ेगा नेशनल हाईवे 130-डी
पकड़ा गया, जिसके बाद कोतरा रोड थाने की पुलिस को सूचना दी गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी कोथाने में रखा है, आगे की कार्रवाई जारी है।  Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।