Omicron Cases in Delhi: राजधानी के इन 4 बड़े अस्पतालों को बनाया गया ओमिक्रॉन डेडिकेटेड सेंटर, अब तक आ चुके हैं इतने केस

टीआरपी डेस्क। राजधानी दिल्ली के अब इन चार बड़े प्राइवेट अस्पतालों में भी कोरोना वायरस (Coronavirus) के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) से संक्रमित मरीजों का इलाज होगा। दिल्ली सरकार (Delhi Government) ने सर गंगा राम अस्पताल, मैक्स (साकेत), फोर्टिस (वसंत कुंज) और बत्रा हॉस्पिटल (तुगलकाबाद) को ओमिक्रॉन डेडिकेटेड (Omicron Dedicated) केंद्रों में तब्दील कर दिया है। इस तरह एलएनजेपी अस्पताल (LNJP Hospital) समेत अब दिल्ली के कुल पांच अस्पतालों में ओमिक्रोन (Omicron) का इलाज होगा।

बता दें कि देश में ओमिक्रॉन वेरिएंट के मरीजों में लगातार इजाफा हो रहा है। इस वेरिएंट के अब तक 113 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को ओमिक्रॉन (Omicron) के 12 मामले सामने आए। राहत की बात ये है कि दिल्ली में ओमिक्रॉन (Omicron) के 22 मरीजों में से 10 स्वस्थ हो चुके हैं। ओमिक्रॉन को लेकर दिल्ली सरकार अलर्ट मोड पर है।

कोविड अस्पताल में तब्दील किया गया रामलीला मैदान

संक्रमण के खतरे की आशंका को देखते हुए दिल्ली के रामलीला मैदान में हाई टेक 500 बिस्तरों का कोविड अस्पताल (Covid Hospital) बनाया गया है। कोविड-19 के बढ़ते मरीजों को देखते हुए रामलीला मैदान को पूरी तरह से एक अस्पताल के रूप में तब्दील कर दिया है। यहां डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की एक खास टीम तैयार की गई है. ये टीम 24 घंटे अस्पताल में मौजूद रहेगी।

See also  महंगाई पर कांग्रेस का हल्ला बोल : दिल्ली में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता हुए शामिल

शुक्रवार को ओमिक्रोन के 12 मामले आए

वहीं, ओमिक्रॉन के खतरे को लेकर केंद्र सरकार ने अलर्ट किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि ओमिक्रोन का संक्रमण 91 देशों में फैल चुका है, लेकिन जिस तरह से ये नया स्ट्रेन यूरोप में पैर पसार रहा है, उससे भारत की चिंताएं बढ़ रही हैं। देश में अब तक ओमिक्रॉन के 113 मरीज मिल चुके हैं। शुक्रवार को 26 मामले सामने आए। इनमें से 12 दिल्ली, 08 महाराष्ट्र और तेलंगाना व केरल से दो-दो मामले सामने आए।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।