मैनपाट में कड़ाके की ठण्ड से नलों में जम गया बर्फीला पानी, रायपुर में तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे

रायपुर/अंबिकापुर। (chhattisgarh weather forecast) छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में ठंड का असर दिखने लगा है। संभाग के सभी 6 जिलों में औसत तापमान करीब 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकार्ड किया गया है। वहीं छत्तीसगढ के शिमला कहे जाने वाले पहाडी इलाके मैनपाट मे तापमान 2 डिग्री से भी नीचे जा सकता है। जबकि दिसंबर महीने की 12 तारीख को अम्बिकापुर संभाग में सबसे ठंडी रात दर्ज की गई थी।

मौसम विभाग का अनुमान है कि इस माह के अंत में अम्बिकापुर का तापमान 4 से 5 डिग्री तक पहुंच सकता है। इस महीने 12 दिसम्बर को अम्बिकापुर में 8.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था, जो अभी तक संभाग का न्यूनतम तापमान है।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि प्रदेश में अब उत्तर से ठंडी और शुष्क हवा आनी शुरू होंगी। इसके प्रभाव से ही आने वाले तीन से चार दिनों में विभिन्न क्षेत्रों के न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी। अधिकतम तापमान में भी गिरावट होगी।

See also  India US Defence Deal: अमेरिका से 31 प्रीडेटर ड्रोन खरीदेगा भारत, 32,000 करोड़ रुपए के Defence Deal पर हस्ताक्षर

हालांकि अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। इसके साथ ही उत्तरी छत्तीसगढ़ में सुबह के समय घना कोहरा भी छाया रहेगा। रविवार 19 दिसंबर से 21 दिसंबर तक प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में सुबह से ही घना कोहरा छाया रहेगा।

रायपुर में तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे

राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहा। सुबह ठंडी हवाएं चलती रही। रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। पेंड्रा में तो अधिकतम तापमान ही सामान्य से चार डिग्री नीचे चला गया है।

और बढ़ेगी ठंड

रविवार 19 दिसंबर को भी मौसम शुष्क रहने के साथ ही ठंड में बढ़ोतरी होगी। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा का कहना है कि अभी आने वाले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट आएगी। इसके चलते ठंड में भी बढ़ोतरी होगी।