स्थगित होंगे विधानसभा चुनाव? बढ़ते ओमीक्रॉन के बीच चुनाव आयोग स्वास्थ्य सचिव के साथ बड़ी बैठक 27 को

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस (Coronavirus) एक बार फिर पैर पसार रहा है जिसको लेकर देश की चिंताएं बढ़ गई हैं। इस बीच खबर आ रही है कि कोरोना और नए वेरिएंट Omicron के खतरे को देखते हुए चुनाव आयोग कोई बड़ा निर्णय ले सकता है।

चुनाव आयोग (Election Commission) स्वास्थ्य सचिव के साथ विधानसभा चुनावों (Assembly Elections) को लेकर 27 दिसंबर को बड़ी बैठक करने वाला है।

ये बैठक ऐसे समय पर हो रही है जब एक​ दिन पहले इलाहाबाद हाई कोर्ट (Allahabad High Court) ने कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए चुनावी रैलियों पर रोक लगाने की बात कही थी।

कहा जा रहा है कि इस बैठक में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और गोवा में होने वाले चुनावों को स्थगित करने को लेकर चर्चा हो सकती है।

जानें क्या कहा था कोर्ट ने

जस्टिस शेखर कुमार यादव की खंडपीठ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आगामी विधानसभा चुनावों को स्थगित करने और राजनीतिक रैलियों और चुनाव अभियानों को रोकने पर विचार करने का अनुरोध किया।

See also  Mumbai Fire: मुंबई के टाइम्स टॉवर में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड मौके पर मौजूद

कोर्ट ने कोरोना की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए कहा कि ‘अगर जीवन है, तो चुनावी रैलियां और बैठकें होती रहेंगी और जीवन का अधिकार भी भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत दिया गया है।’

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।