सिरफिरे युवक ने बाइक को आग के हवाले करके कहा "सौ सुनार की और एक लुहार की"
सिरफिरे युवक ने बाइक को आग के हवाले करके कहा "सौ सुनार की और एक लुहार की"

अंबिकापुर। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमे एक युवक खुद की बाइक में आग लगाकर आग ताप रहा था। ऐसा सिरफिरे युवक का कहना था। दरअसल यह युवक जलती बाइक के पास खड़ा था। तभी सड़क से जा रहे बाइक सवारों ने जब उससे सवाल-जवाब किया तो उसने पहले कहा कि उसे ठंड लग रही है, इसलिए वह बाइक को आग के हवाले करके आग ताप रहा है।

कैलाश पर्वत से आया हूं…

वहीं जब युवक से पूछा गया कि वह कहां से आया है, तो उसने कहा कि वह कैलाश पर्वत से आया है। आगे सिरफिरे युवक ने अपना नाम दिनेश विश्वकर्मा बताते हुए कहां कि सौ सोनार की और एक लोहार की। बार-बार पूछे जाने पर वह कभी खुश होने पर तो कभी दुखी होकर बाइक को आग के हवाले करने की बात कहता रहा। युवक काफी देर तक बाइक के पास निडर होकर खड़ा रहा, गनीमत ये रही कि बाइक में किसी तरह का विस्फोट नहीं हुआ।

See also  ट्विटर में नेताओं की प्रोफाइल पर लगेगा सेकेंडरी टैग : एलन मस्क

घर से निकला था झगड़ा करके

बताया जा रहा है कि यह घटना अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सरगवां स्थित मझलीपारा स्थित मुख्य सड़क की है। वहीं इस मामले में गांधीनगर पुलिस का कहना है कि युवक ग्राम परसा का है, वह अपने घर से झगड़ा करने के बाद बाइक लेकर निकला था, वहीं उसने बाइक को आग के हवाले कर दिया, हालांकि इस मामले में अब तक परिजनों की ओर से किसी भी प्रकार की शिकायत थाने में दर्ज नहीं कराई गई है।

देखिये VIDEO :

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर