छत्तीसगढ़

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार तेज हो गई है। प्रदेश में आज कोरोना के मरीज एक हजार से ज्यादा मिले हैं। प्रदेश में मंगलवार को 1059 कोरोना के मरीज मिले हैं। वहीं सिर्फ 21 मरीज ही कोरोना से स्वस्थ्य हुए हैं।

आज मिलने नए संक्रमितों के साथ प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 2977 हो गयी है। कोरोना संक्रमण के कारण राज्य में तीन लोगों की मौत भी हुई है। बता दें कि रायपुर में आज 343 नये कोरोना केस मिले हैं। वहीं बिलासपुर में 159 और रायगढ़ में 141 नये केस मिले हैं। दुर्ग में 89, राजनांदगांव में 44, कोरबा में 73, जशपुर में 32, सुकमा में 46 कोरिया में 21 और जांजगीर में 24 केस मिले हैं। बिलासपुर में 2 और रायगढ़ में 1 मौत हुई है।

देखें जिलेवार आंकड़े

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  Bharat Ratna Award: चौधरी चरण सिंह समेत चार हस्तियों को मिला भारत रत्न, आडवाणी को घर जाकर सम्मान देंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू