Source - Twitter

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय टीम का साउथ अफ्रीका के साख दूसरा वनडे मुकाबला शुरु हो चुका है। यह मुकाबला पार्ल के बोलैंड पार्क में खेला जा रहा है। आज के मुकाबले में साउथ अफ्रीका के मार्को यानसन की जगह सिसांडा मगाला भारत के खिलाफ मैदान में उतरेंगे। दक्षिण अफ्रीकी कप्तान टेंबा बवुमा की माने तो वर्कलोड मैनेजमेंट को ध्यान में रखकर यह बदलाव के किया गया है। भारत की ओर से अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

भारतीय प्लेइंग इलेवन

केएल राहुल (C), शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (WC), वेंकटेश अय्यर, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार।

दक्षिण अफ्रीकी की प्लेइंग इलेवन

टेंबा बवुमा (C), एडन मार्करम, क्विंटन डिकॉक (WC), यानेमन मलान, रेसी वान डर डुसें, डेविड मिलर, सिसांडा मगाला, लुंगी एनगिडी, एंडिल फेहलुकवायो, केशव महाराज, तबरेज शम्सी।

See also  IND vs BAN: भारत ने बांग्लादेश को 3 विकेट से हराया, श्रेयस और अश्विन ने खेली कमाल की पारी

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर