गुटखे से भरी ट्रक को लुटेरों ने लूटा, नाकेबंदी कर तलाश में जुटी पुलिस
गुटखे से भरी ट्रक को लुटेरों ने लूटा, नाकेबंदी कर तलाश में जुटी पुलिस

बिलासपुर। बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र में गुटखे से भरी ट्रक को लुटेरों ने लूट लिया है। लूट हुए समान की कीमत लगभग 8 से 10 लाख के आसपास की बताई जा रही है।

घटना अब से कुछ देर पहले की है। बिलासपुर के सिरगिट्टी से राजश्री गुटके फैक्ट्री से माल भरकर एक ट्रक कोरबा के लिए निकला हुआ था इस दौरान धुमा चौक के पास कुछ अज्ञात बदमाश वाहन में सवार होकर आए और ट्रक में रखे 8 से 10 लाख के गुटखे को लूट कर चले गए। इधर इस घटना के बाद बिलासपुर पुलिस ने नाकेबंदी कर आरोपी लुटेरों की तलाश में जुट गई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  मस्तूरी शूटआउट का खुलासा करने में बिलासपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 7 हमलावार गिरफ्तार