पंजाब विधानसभा चुनाव 2022

टीआरपी डेस्क। पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कल रविवार को मतदान होने हैं। सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक लोग वोट डाल सकेंगे। इसके लिए प्रदेश में 14,751 जगहों पर 24,740 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इस दौरान राज्य में सभी दुकानें और व्यवसायिक संस्थान बंद रहेंगी। कर्मचारी भी वोटिंग कर सकें, इसलिए चीफ सेक्रेटरी की तरफ से पेड छुट्‌टी और श्रम विभाग की स्पेशल सेक्रेटरी ने सभी व्यवसायिक संस्थान बंद रखने को कहा है।

117 सीटें, 1304 कैंडिडेट

पंजाब में 117 विधानसभा सीटों के लिए विधायक चुने जाने हैं। इसके लिए 1,304 उम्मीदवार के बीच मुकाबला होगा। कड़ी टक्कर आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, अकाली दल-बसपा गठबंधन, भाजपा, पंजाब लोक कांग्रेस और शिअद संयुक्त गठबंधन के अलावा पंजाब के 22 किसान संगठनों के संयुक्त समाज मोर्चा के बीच है।

एक करोड़ महिला वोटर

इसबार पंजाब में पहली बार एक करोड़ से ज्यादा महिलाएं वोट डालेंगी। पंजाब में कुल वोटरों की संख्या 2 करोड़ 14 लाख 99 हजार 804 है। इनमें 1 करोड़ 12 लाख 98 हजार 81 पुरुष और 1 करोड़ 2 लाख 996 महिला वोटर हैं। इसके अलावा 727 वोटर ट्रांसजेंडर हैं।

See also  दिल से निकलेगी न मर कर भी वतन की उल्फत, मेरी मिट्टी से भी खुशबू-ए-वफा आएगी... CDS Bipin Rawat को अपनी श्रद्धांजलि देने न्यूज पर दिए लिंक पर क्लिक करें

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर