रायपुर : आज दोपहर से ही प्रदेश में चर्चा गरम है कि प्रदेश में चल रहा किसान आदोलन जल्द ही समाप्त हो सकता है। क्योंकि किसानों की 8 मांगों मे से 6 मांगों पर सरकार की सहमति बन गई है। जिसके बाद सरकार ने किसानों से आंदोलन समाप्त करने का आग्रह किया था। कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने मीडिया को उन बिंदुओॆ के विषय में जानकारी भी दी थी जिन पर सहमति बनी है। उन्होंने बैठक में लिए गए निर्णय भी सार्वजनिक किए। इन सबके बाद लगातार कयास लगाए जा रहे थे कि किसान जल्द ही आंदोलन समाप्त कर सकते हैॆ।

लेकिन TRP से हुई खास बात चित में किसान नेता रुपेन चंद्राकर ने इन तमाम अटकलों को खारिज कर दिया और यह भी स्पष्ट किया कि आंदोलन समाप्त होने की कोई संभावनाएँ नहीं हैं। बल्कि हम आंदोलन और उग्र करने की तैयारी में हैँ। चंद्राकर ने TRP को बताया कि सरकार द्वारा जिन मांगों पर सहमति बनी है वह कोई नयी खबर नहीं है ये मांगें पूर्व में ही स्विकृत हो चुकी हैं। जबकी सबसे महत्वपूर्ण मांगों की सरकार ने उपेक्षा कर दी है। सरकार किसानों के साथ छल कर रही है। और सरकार के पास कोई विवेकवान व्यक्ति नहीं है। सत्ता में आकर सरकार उन्हें सत्ता तक ले जाने वाले किसानों से धोखा कर रही है।

See also  अनिल जैन भाजपा के लिए बने पनौती ! प्रभार वाले राज्य में भाजपा को मिली करारी हार

24-25 फरवरी को दिल्ली रवाना होंगे किसान

रुपेन चंद्राकर ने कहा कि किसी के बहकावे में आकर किसान आंदोलन समाप्त नहीं होगा। उनहोंने बताया कि दिल्ली जाकर संगठन के द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस प्रदर्शन के साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से वार्ता करने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इसमें राहुल, प्रियंका समेत सोनिया गांधी से बात चित करने की कोशिश की जाएगी। इसके लिए किसान प्रदेश से 24-25 फरवरी को दिल्ली रवाना होंगे।

राकेश टिकैत होंगे धरने में शामिल

किसान नेता रुपेन चंद्राकर ने बताया कि देश के समस्त किसान संगठनों का समर्थन NRDA किसान आंदोलन को मिल रहा है। इसके साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि किसान नेता राकेश टिकैत भी दिल्ली में होने जा रहे नई राजधानी प्रभावित किसानों के आंदोलन में शामिल हो सकते हैं। इस संबंध में उन्होंने सहमति दे दी है। इसके साथ ही कई और राष्ट्रीय नेता भी इस आंदोलन में शामिल होंगे।

See also  चित्रकोट उपचुनाव के लिए शांतिपूर्ण मतदान जारी-सुबह से मतदाताओं की लगी लंबी कतार

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर