TRP डेस्क : रूस के साथ जंग में अब यूक्रेन की सेना ने जबरदस्त पलटवार किया है। यूक्रेन की सेना ने मेलिटोपोल शहर को रूस के कब्जे से छुड़ा लिया है। यूक्रेन का दावा है कि यूक्रेन की सेना ने रूसी सेना के 30 टैंकों को बर्बाद कर दिया है। इसके अलावा 130 हथियारबंद वाहन, 7 विमान और 6 हेलीकॉप्‍टर भी मार गिराया गया है। यही नहीं यूक्रेन की मानें तो रूस की एक पूरी बटालियन ने यूक्रेन की सेना के सामने आत्‍मसमर्पण कर दिया है। इस बीच रूस ने भी जंग में बढ़त लेते हुए दुनिया के सबसे खतरनाक स्‍थान चेर्नोबिल और राजधानी कीव को कब्‍जे में ले लिया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  Russia-Ukraine War: सायरन की आवाज से गूंजा यूक्रेन, हर रीजन में एयर रेड अलर्ट, बड़े हमले की आशंका