10वीं और 12वीं के छात्रों को मिली राहत, हर सब्जेक्ट के लिए अब दो-दो असाइनमेंट नहीं करने होंगे जमा

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने दसवीं और बारवीं के छात्रों के द्वारा प्रत्येक विषय मे दो दो असाइनमेंट जमा करने की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया है।

वही आदेश जारी कर कहा – छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की समस्त मान्यता प्राप्त शालाओं में शैक्षणिक सत्र 2021-22 में अध्ययनरत कक्षा 10वीं एवं 12वीं के नियमित छात्रों हेतु आगामी मुख्य परीक्षा 2022 में सम्मिलित होने हेतु प्रत्येक विषय के दो असाइनमेंट जमा किये जाने की अनिवार्यता समाप्त की जाती है अर्थात् मण्डल की मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए असाइनमेंट जमा करना अनिवार्य नहीं है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  CG Congress: 'पीएम और सीएम का भाषण निराशाजनक, धान सड़ने और मिनरल एक्ट पर सरकार मौन' छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का हमला

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।