मणिपुर विधानसभा चुनाव: पहले चरण का मतदान जारी, 38 सीटों पर 173 उम्मीदवार मैदान में

इंफाल। मणिपुर की 60 में से 38 विधानसभा सीटों पर सोमवार को मतदान शुरू हो गया है। पहले चरण में 173 उम्मीदवार मैदान में हैं। प्रमुख उम्मीदवारों में हिंगांग से सीएम एन बीरेन सिंह, सिंगजामेई से स्पीकर वाई खेमचंद सिंह, उरीपोक से डिप्टी सीएम युमनाम जॉयकुमार सिंह और नंबोल से राज्य कांग्रेस प्रमुख एन लोकेश सिंह शामिल हैं।

राज्य में इस बार सशस्त्र बल (विशेष अधिकार) अधिनियम (अफस्पा) को निरस्त करने की मांग और नौकरियां प्रमुख मुद्दों में हैं। अफस्पा “अशांत क्षेत्रों” में सक्रिय सुरक्षा बलों को तलाशी लेने, जब्त करने, बिना वारंट के गिरफ्तारी करने और केवल संदेह के आधार पर हथियारों का उपयोग करने का अधिकार देता है। 4-5 दिसंबर की हिंसा के बाद राज्य से अफस्पा को निरस्त करने की मांग तेज हो गई है।

बता दें कि 4-5 दिसंबर को नागालैंड के मोन जिले के ओटिंग में एक सैन्य यूनिट के असफल ऑपरेशन में 14 नागरिक मारे गए थे। सेना और केंद्र का कहना है कि सेना की यूनिट से नागरिकों को पहचानने में गलती हुई। कोयला खदान से लौट रहे लोगों को विद्रोही समझ लिया गया।

See also  BIG BREAKING : मणिपुर के मतदान तिथियों में परिवर्तन, 28 फरवरी और 5 मार्च को होंगे मतदान

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।