अनुपूरक बजट पेश करने के बाद सीएम भूपेश ने कहा-भाजपा ढूंढ रही है पलायन का रास्ता, बृजमोहन का आरोप- संसदीय परंपरा का हो रहा है उल्लंघन
अनुपूरक बजट पेश करने के बाद सीएम भूपेश ने कहा-भाजपा ढूंढ रही है पलायन का रास्ता, बृजमोहन का आरोप- संसदीय परंपरा का हो रहा है उल्लंघन

रायपुर। छत्तीसगढ़ का 4 सौ 92 करोड़ 35 लाख 72 हज़ार 398 करोड़ रुपए का तृतीय अनुपूरक पारित हो गया है। अनुपूरक बजट पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने उद्बोधन में बीजेपी पर कटाक्ष किया और कहा कि भाजपा हमेशा की तरह पलायन का रास्ता ढूंढ रही है। आज भी बीजेपी ने पलायन कर दिया, पता नहीं बजट सत्र के आगे की बैठक में बैठेंगे या नही।

बीजेपी में कुछ ही खिलाड़ी

मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी में सिर्फ़ अजय चंद्राकर, बृजमोहन अग्रवाल, शिवरतन शर्मा ही खेलते हैं, सौरभ सिंह एक्सट्रा प्लेयर हैं, हंटर वाली का हंटर पड़ता है, इसलिए बीजेपी के लोगों को सरकार के ख़िलाफ़ कुछ बोलना पड़ता है, वैसे इनके पास कुछ है नहीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं के लिए हमने कई योजनाएं शुरू की हैं। मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना प्रारम्भ किया है जिसमें मज़दूरों के परिवार की पहली दो बेटियों को बीस-बीस हज़ार रुपए दे रहे हैं। दूरस्थ आदिवासी इलाक़ों में हमने कन्या महाविद्यालय शुरू किया है, जहां इस वर्ष से पढ़ाई शुरू हो जाएगी।

See also  अनुपूरक बजट की अनुदान माँगों पर चर्चा में चंद्राकर और भगत में तीखी नोंकझोक

700 नई सहकारी समितियों का गठन

धान खरीदी का जिक्र करते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि पिछली सरकार को साठ लाख मीट्रिक टन धान ख़रीदने में पसीना छूट जाता था, लेकिन इस बार हमने एक लाख टन से ज़्यादा ख़रीदी की। धान ख़रीदी केंद्रों की वृद्धि कर दी है, सात सौ नई सहकारी समितियों का गठन किया और इसकी वजह से किसानों को कहीं कोई दिक़्क़त नहीं होती।

हमने बहुत एफआईआर झेला है

जेसीसी विधायक प्रमोद शर्मा के ख़िलाफ़ हुई एफआईआर पर टिप्पणी करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि एक ही एफआईआर में तिलमिला गए, हमने तो बहुत एफआईआर झेला है। दरअसल प्रमोद शर्मा ने टिपण्णी की थी कि कलेक्टर-एसपी की पोस्टिंग बोली से कराई जा रही है।

लेनदेन पिछली सरकार में होता था

मुख्यमंत्री ने कहा कि कलेक्टर-एसपी की पोस्टिंग में कोई लेन-देन नहीं होता, ये पिछली सरकार में होता था। कोई प्रमाण लेकर कह दे फिर जो बोलिए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि देश का 76 फ़ीसदी वनोपज छत्तीसगढ़ से ख़रीदा जा रहा है। सरकारी योजनाओं के बूते बीजापुर जैसे ज़िले में इन सालों में पाँच हज़ार मोटरसाइकल और पाँच सौ से ज़्यादा ट्रैक्टर ख़रीदे गए हैं। यह पहला अनुपूरक है जो 4 सौ 92 करोड़ 35 लाख 72 हज़ार 398 करोड़ का है।

See also  केंद्र सरकार ने नकली दवा निर्माताओं के 11 कंपनियों पर लगाई रोक, 2 पर जड़ा ताला

अनुपूरक बजट केवल खानापूर्ति – बृजमोहन

उधर भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने मीडिया से चर्चा करते हुए आरोप लगाया कि मुख्य बजट का 25% पैसा विकास कार्यों में खर्च नहीं होता, अनुपूरक बजट तो केवल खानापूर्ति है। अब तक राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के लिए दो दिन का समय दिया जाता था, मगर इस बार पहले तो एक दिन का समय दिया गया, लेकिन बाद में इसी दिन अनुपूरक बजट पर भी चर्चा करा दिया गया। यह संसदीय परंपरा का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि सरकार सदन को अपने हिसाब से चलाना चाहती है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर