TRP डेस्क : रुस यूक्रेन के बीच चल रहे यद्ध के बीच भारतीय थलसेना के प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि रुस-यूक्रेन मामले से हमें सबक लेने की आवश्यकता है। नरवणे ने कहा कि हमें रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से आगे बढ़ना होगा। रुस-यूक्रेन मामले से सबसे बड़ी सीख यही है कि भविष्य के युद्ध हमें देश में बने हथियारों से लड़ने होंगे। उनका यह मानना है की भविष्य में युद्ध, अपने देश में बनाये हुए हथियारों से ही लड़ना चाहिए। रूस-यूक्रेन में हो रहे युद्ध से हमें सबक लेना चाहिए। ऐसी स्थिति हमारे देश में भी हो सकती है तो हमे इसके लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। ऐसे में किसी पर निर्भर होना भारी पड़ सकता है। उन्होंने यह भी कहा की भविष्य में युद्ध न सिर्फ गतिज होंगे, बल्कि भौतिक तौर पर भी लड़े जायेंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  Russia-Ukraine War: सायरन की आवाज से गूंजा यूक्रेन, हर रीजन में एयर रेड अलर्ट, बड़े हमले की आशंका