रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं दी है।

उन्होने अपने बधाई संदेश में कहा है कि दीपावली का त्यौहार सबके जीवन में स्वास्थ्य, खुशहाली

और समृद्धि लाए। बघेल ने कहा कि त्यौहार हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग हैं। यह आपसी भाई-चारे,

सौहार्द और मेलजोल बढ़ाने के अवसर होते हैं जो जीवन में नई उमंग और स्फूर्ती लेकर आते हैं।

 

धन तेरस से लेकर भाई-दूज तक दीपोत्सव 5 दिनों तक उमंग और उत्साह मनाया जाता है। उन्होंने

कामना की है कि रोशनी के इस त्यौहार से सबके जीवन के अंधेरे दूर हों और खुशहाली का प्रकाश

सभी का घर-आंगन आलोकित करे।

 

मुख्यमंत्री ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि – आवव, सब्बो-मन जुर-मिल के गढ़बो नवा छत्तीसगढ़,

मोरो डहर ले एक दीया आपके जिनगी मा उजियार बर। सीएम ने कहा कि राज्य सरकार ने गौठानों

और गोधन के संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य से गोवर्धन पूजा को गौठान दिवस के रूप में मनाने

See also  एसी का सिलेंडर फटने से एक युवक की मौत, एक गंभीर

का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने लोगों से सुरक्षित, सौहार्दपूर्ण और पर्यावरण के अनुकूल त्यौहार

मनाने की अपील की है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।