राजपत्रित अधिकारी घोषित होने पर मुख्य नगरपालिका अधिकारियों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार
राजपत्रित अधिकारी घोषित होने पर मुख्य नगरपालिका अधिकारियों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम उनके निवास कार्यालय में प्रांताध्यक्ष सुरेश कुमार सुंदरानी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य नगरीय प्रशासनिक सेवा संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने नगरीय निकाय के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को राजपत्रित अधिकारी घोषित किये जाने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया।
गौरतलब है कि आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार अब नगरीय निकाय के मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजपत्रित अधिकारी घोषित किए जाएंगे। बैठक में नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने मुख्यमंत्री से मुख्य नगरपालिका अधिकारी को राजपत्रित अधिकारी घोषित करने की मांग की थी, जिस पर मुख्यमंत्री ने सहमति प्रदान की। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया तथा छत्तीसगढ़ राज्य नगरीय प्रशासनिक सेवा संघ से डॉ. शीलू भारती, लोकेश्वर साहू, अरुण कुमार साहू, दिनेश कुमार कोसरिया, विनय मिश्रा, तरुण पाल लहरे, नेतराम चनाकर, आशीष तिवारी, कृष्णा खटीक, नीतू सिंह, प्रवेश कश्यप, जसदेव बाबरा, कुमारी संध्या वर्मा, कु. यशा लहरे और अंकुर पांडे सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

See also  अब बंगाल में मनाया जाएगा ‘खेला होबे’ दिवस, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने किया ऐलान

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर