बीजेपी विधायक दल के नेता चुने गए फडणवीस

टीआरपी न्यूज/मुंबई। मुंबई में बुधवार को भाजपा विधायक दल की बैठक में निवर्तमान मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

को विधायक दल का नेता चुना गया।

 

बैठक के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जो बयान दिया है उससे सियासी हलको में कयास लगाए

जा रहे हैं कि शिवसेना और भाजपा के गठबंधन में जमी तल्ख बर्फ  पिघलती नजर आ रही है।

 

आपको बता दें कि बीजेपी विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा चुनाव

में मिली जीत के लिए शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे का भी शुक्रिया अदा किया है।

 

साथ ही कहा कि निश्चित तौर पर यह जनादेश बीजेपी और शिवसेना गठबंधन के लिए है क्योंकि हमने

गठबंधन के लिए ही वोट मांगे थे। उन्होंने कहा कि ऐसे में किसी को कोई संदेह नहीं होना चाहिए,

राज्य में गठबंधन सरकार ही बनेगी।

 

शिवसेना विधायक दल की बैठक आज

इधर शिवसेना नेता संजय राउत पार्टी अध्‍यक्ष उद्धव ठाकरे से मिलने उनके आवास ‘मातोश्री’ पहुंचे हैं। यहां

See also  खबर जरा हट के: लॉकडाउन पर पैरों में घुंघरू बांध आखिर किसके साथ थिरकती नजर आ रही माधुरी दीक्षित, इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जबरदस्त Video

सरकार गठन को लेकर मंथन जारी है। शिवसेना ने गुरुवार को अपने विधायक दल की बैठक बुलाई है। पार्टी

का कहना है कि वह अब केवल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से ही बात करेगी जब वह उद्धव ठाकरे के आवास

‘मातोश्री’ आएंगे।

 

बीजेपी से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि शाह एक या दो नवंबर को मुंबई आ सकते हैं, लेकिन यह स्‍पष्‍ट नहीं है कि वह

उद्धव ठाकरे से मिलने उनके घर जाएंगे कि नहीं। बता दें कि बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और पार्टी के

उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना को महाराष्ट्र विधायक दल की बैठक के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नामित किया था।

 

शिवसेना को बीजेपी की पहल का इंतजार

उधर, शिवसेना के एक वरिष्‍ठ नेता का कहना है कि चुनावों के दौरान मातोश्री के कई चक्‍कर लगाने वाले देवेंद्र

फडणवीस के संदेशवाहक से कह दिया गया है कि वह इस मामले से दूर रहें। अभी तक अमित शाह की तरफ से

See also  Jashpur Police Department Transfer : पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: एसपी और डीआईजी की अनुशंसा पर 11 पुलिस अधिकारियों का तबादला

उद्धव ठाकरे को कोई फोन नहीं किया गया है। हम बीजेपी की पहल का इंतजार कर रहे हैं। भले ही हमने पिछले

विधानसभा चुनावों की तुलना में इस बार थोड़ी कम सीटें जीती हैं पर बीजेपी हमें हल्‍के में नहीं ले सकती।

 

बता दें कि बीजेपी ने 150 सीटों पर चुनाव लड़ा था जिसमें से उसे 105 पर सफलता मिली। जबकि शिवसेना ने

124 सीटों पर उम्‍मीदवार उतारे थे पर जीत सिर्फ 56 सीटों पर ही मिली। 2014 विधानसभा चुनाव में बीजेपी को

122 सीटें मिली थी जबकि शिवसेना ने 63 सीटों पर परचम लहराया था। पिछली बार बीजेपी और शिवसेना ने

अलग-अलग चुनाव लड़ा था।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।