रायपुर : नया रायपुर में आंदोलनरत NRDA प्रभावित किसानों के नाम तत्काल आंदोलन समाप्त करने का फरमान जारी किया गया है। SDM आरंग ने इस संबाध में आदेश जारी करते हुए तत्काल आंदोलन समाप्त करने की बात कहते हुए पत्र भेजा है। इस संबंध में जारी पत्र में आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 का हवाला दिया गया है।

गर्मी और लू का दिया हवाला

SDM के द्वारा जारी किए गए पत्र में आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए आंदोलन समाप्त करने की बात कही गई है। पत्र के अनुसार “वर्तमान में प्रदेश राजधानी क्षेत्र में लू का प्रकोप जारी है। इस हेतु छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा परिपत्र जारी कर जन समुदाय को लू के प्रभाव से बचाने हेतु निर्देश जारी किए गए हैं। अतः उक्त परिस्थितियों को देखते हुए पुनः सूचित किया जाता है कि तत्काल धरना समाप्त किया जावे।”

See also  KORBA: अब शराब बेचने पर 10,000 और पीने पर 5,000 का जुर्माना, महिला कमांडो करेगी गांव में निगरानी

टिकैत से डरी सरकार

किसान नेता रूपेन चंद्राकर का कहना है कि “असल में सरकार राष्ट्रीय किसान नेता राकेश टिकैत के नया रायपुर आने से डरी हुई है। सरकार यह चाहती ही नहीं कि उनके आते तक यह आंदोलन चलता रहे। इसलिए सरकार के विभागों में हलचल है और खलबली मची हुई है। दरअसल छत्तीसगढ़ शासन, प्रशासन की मंशा नवा रायपुर किसान आंदोलन को समाप्त करने की है। सरकार इस आंदोलन को कुचल देना चाहती है। इसी मंशा से लू का बहाना मान बनाकर वह इस आंदोलन को समाप्त करना चाहती है और इसके लिए अनावश्यक रूप से अधिनियम लागू करके हमें यहां से भगाना चाहती है।

27 अप्रैल को छत्तीसगढ़ आएंगे राकेश टिकैत

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत जल्द रायपुर में हुंकार भरेंगे। किसानों के मामले को लेकर वो फिर दहाड़ लगाएंगे। राकेश टिकैत 27 अप्रैल को नवा रायपुर पहुंचेंगे। उन्होंने नवा रायपुर प्रभावित किसानों के आमंत्रण पर अपनी सहमति दे दी है। 27 को नवा रायपुर प्रभावित किसान विशाल रैली निकालेंगे।

See also  छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर