रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और पूर्व गृहमंत्री

सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला।

 

भूपेश बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अगर सरदार पटेल को मानते हें तो उन्हें आरएसएस पर फिर से

प्रतिबंध लगा देना चाहिए। ठीक वैसे ही जैसे सरदार पटेल ने लगा दिया था।

 

भूपेश बघेल ने कहा कि एक वर्ग ऐसा भी है, जो महापुरुषों का कद नापता है। यह एक-दूसरे को

लड़ा रहा है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा आज एक सवाल है कि धारा 370 पीएम मोदी ने हटाया या शाह ने, इसका श्रेय

किसे देना चाहिए? काम कोई भी करे श्रेय मुखिया को जाता है, लेकिन नेहरू ने पूरा श्रेय सरदार

पटेल को दिया।

 

कांग्रेस भवन में हो रहे कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा, संघ और मोदी की नीतियों की

आलोचना की।

 

See also  बस्तरः पारंपरिक फाल्गुन मड़ई की बढ़ने लगी रौनक, मड़ई मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रम बस्तरिया नाट का उत्साहपूर्वक लुफ्त उठा रहे ग्रामीण

उन्होंने कहा, सरदार पटेल का आजादी की लड़ाई और राष्ट्र निर्माण में जो योगदान है उसे भुलाया नहीं जा सकता है।

सरदार पटेल ने किसानों के लिए आंदोलन किए।

 

किसानों ने अंग्रेजों को टैक्स देने से मना किया तो उनकी जमीनें छीन ली गईं। आजादी के बाद कांग्रेस सरकार ने

उन्हें वापस दिलाईं।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।