TRP डेस्क : आने वाला महीना बॉलीवुड के लिए धमाकेदार साबित हो सकता है। इस महीने में कई बड़ी फिल्में रिलीज़ होने जा रही हैं। इनमें बहुप्रतिक्षित Bhool Bhulaiyaa 2 और Prithviraj जैसी फिल्में शामिल हैं। इनके साथ ही रणवीर सिंह की Upcoming Movie जयेशभाई जोरदार (Jayeshbhai Jordaar) भी पर्दे पर आने के लिए तैयार है। आइये देखें वो कौन सी फिल्में हैं जो महीने भर में धमाल मचाने जा रही हैं।

मेरा देश की धरती (Mere Desh Ki Dharti)

फिल्म – मेरे देश की धरती
रिलीज़ की तारीख : 6 may 2022
प्लॉट – ये फिल्म दो इंजीनियरिंग छात्रों की हैरत भरी दास्तां को अलग ढंग से बयां करती है। दो ऐसे दोस्त जो इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद खेती-किसानी में रुचि दिखाते हैं और जीवन में एक नई राह पर चल पड़ते हैं। आज के दौर में कई ऐसे युवा हैं जो ख़ुद को इस फिल्म की कहानी से रिलेट कर पाएंगे। दरअसल, हममें से हर‌ कोई फिल्म के हरेक किरदार की जज्बाती कहानी से खुद को जुड़ा हुआ महसूस करेगा। बड़ी शिद्दत और मेहनत से बनाई गई यह फिल्म 6 मई,‌ 2022 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

See also  Bigg Boss 14: राधे मां ने घर में लगाया दरबार, त्रिशूल लेकर जमकर नाचीं, देखें वीडियो

जयेशभाई जोरदार (Jayeshbhai Jordaar)

फिल्म – जयेशभाई जोरदार
रिलीज़ की तारीख : 13 मई 2022

प्लॉट – इस फिल्म की कहानी पुरी तरह से समाज मे हो रहे बेटे और बेटी के बीच भेदभाव के बारे में है। ये फिल्म उस समाज के लिए एक संदेश के रूप में होगी जो अभी भी इन बातों पर अटकी हुई है। इस फिल्म में मुख्य किरदार में एक गुजरती छोकरा नजर आएगा जिसका नाम जयेशभाई जोरदार है। रणवीर सिंह इस फिल्म में एक परफेक्ट गुजराती छोकरे के करैक्टर में है। जयेशभाई जोरदार के पिता एक सरपंच रहते हैं वो उस समाज के सरपंच है जिस समाज मे ऊंच-नीच भेदभाव को पहली प्राथमिकता दी जाती है।

भूल भुलैया 2 (Bhool Bhulaiyaa 2)

फिल्म – भूल भुलैया 2
रिलीज़ की तारीख : 20 मई

प्लॉट – ये फिल्म सायकोलॉजिकल हॉरर कॉमेडी पर आधारीत हैं, अक्षय कुमार की फिल्म ”भूल भुलैया” का सीक्वल ”भूल भुलैया 2” है। बॉलीवुड की मशहूर हॉरर कॉमेडी फिल्म ”भूल भूलैया” को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। फिल्म की कहानी के साथ ही दर्शकों को इसकी स्टार कास्ट भी काफी अच्छी लगी थी। फिल्म को मिली प्रतिक्रिया को देख अब मेकर्स ने इसका दुसरा पार्ट बनाया है। जो 20 मई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है।

See also  टाइगर रिजर्व में दिखा बाघ, पर्यटकों में भारी उत्साह

पृथ्वीराज (Prithviraj)

फिल्म – पृथ्वीराज
रिलीज़ की तारीख : 3 June 2022

प्लॉट – यह फिल्म हिंदुस्तान के महान योद्धा पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर आधारित हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्म हैं। यह फिल्म 1 अप्रैल 2022 को रिलीज़ होने वाली थीं। लेकिन बोर्ड परीक्षा की वजह से इसकी तारीख बदल दी गई। अब ये फिल्म 3 June 2022 को रिलीज की जाएगी। इस फ़िल्म में 3 बड़े अभिनेता नजर आएंगे अक्षय कुमार, संजय दत्त और सोनू सूद। इस फिल्म में अक्षय कुमार पृथ्वीराज चौहान का रोल निभाते होए नजर आएंगे। मिस इंडिय मानुषी छिल्लर भी इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने जो रही हैं। इस फिल्म में 12 वीं सदी में पृथ्वीराज चौहान मोहम्मद गोरी से मुकाबला करते हुए नजर आएंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर