जांजगीर। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के जांजगीर चांपा (Janjgir-Champa) जिले से एक ह्रदयविदारक मामला सामने आ रहा है।

मानवता को शर्मसार कर देने वाली इस घटना में एक 22 साल के युवक ने 85 साल की वृद्ध महिला को हवस का शिकार बनाया है।

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ़्तारी के बाद में आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस (Police) से मिली जानकारी के मुताबिक जांजगीर चांपा (Janjgir Champa) जिले के नैला चौकी क्षेत्र में घर में सो रही एक 85 साल की वृद्ध महिला से रेप (Rape) की शिकायत मिली थी।

महिला की शिकायत पर 22 वर्षीय आरोपी युवक संजू श्रीवास को गिरफ्तार (Arrest) किया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने घर में सो रही बुजुर्ग महिला के साथ वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद वो वहां से फरार हो गया। आरोपी ने महिला को मारने की कोशिश भी की।

See also   जल जीवन मिशन ने बदली जिंदगी : पहले सुबह का अधिकांश समय पानी के इंतजाम में ही निकल जाता था, पर अब घर पहुंच रहा पानी

आरोपी ने कबूला जुर्म, न्यायिक हिरासत में भेजा जेल

जांजगीर चांपा के एसडीओपी जितेन्द्र चन्द्राकर ने बताया कि आरोपी संजू श्रीवास को शिकायत मिलने के तत्काल बाद गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने पुलिस के समक्ष अपना जुर्म कबूल किया। इसके बाद कानूनी प्रक्रिया कर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल दाखिल कर दिया गया है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।