संजय राउत

टीआरपी डेस्क। शिवसेना के राज्य सभा सांसद संजय राउत पुनः मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं। भाजपा नेता किरीट सोमैया की पत्नी मेधा किरीट सोमैया ने सोमवार को उनके खिलाफ बाम्बे हाई कोर्ट में 100 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर ​कराया है।

बता दें कि संजय राउत ने मेधा किरीट सोमैया पर 100 करोड़ रुपए के टॉयलेट घोटाले का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि मीरा भायंदर नगर निगम के अधिकार क्षेत्र वाले इलाके में सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण में मेधा सोमैया और उनके पति ने 100 करोड़ रुपये का घोटाला किया है।

मेधा सोमैया ने शिवसेना सांसद संजय राउत द्वारा लगाए गए आरोप निराधार और अपमानजनक हैं। उन्होंने शिवसेना सांसद से माफी मांगने की बात कही थी और ऐसा न करने पर संजय राउत के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर कराने की चेतावनी दी थी। फिलहाल संजय राउत ने इस मुद्दे पर मेधा सोमैया से माफी नहीं मांगी है, जिसके बाद उन्होंने बाम्बे हाई कोर्ट में शिवसेना सांसद के खिलाफ 100 करोड़ की मानहानि का मुकदमा दर्ज करा दिया है।

See also  नेशनल हेराल्ड मामले में सांसद विवेक तन्खा ने रखा कांग्रेस का पक्ष, कहा - राहुल और कांग्रेस नेतृत्व इस ‘अग्निपरीक्षा’ से और ओजस्वी होकर उभरेंगे

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर