बड़ी खबरः छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल हुए गिरफ्तार

टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हिरासत में ले लिया गया है। उन्हें ईडी दफ्तर के बाहर पुलिस ने हिरासत में लिया है। ऐसी खबर आ रही है कि राहुल गांधी से नेशनल हेराल्ड केस में ED ऑफिस चल रही पूछताछ जारी है।

बता दें कि राहुल के साथ पैदल मार्च करके कांग्रेस मुख्यालय से निकले कांग्रेस नेताओं को एक किमी पहले रोक लिया गया तो वह सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। पुलिस ने धरना दे रहे राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला, विकास उपाध्याय समेत कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं को हिरासत में लिया गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नेशनल हेराल्ड मामले में ED में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पूछताछ के दौरान एक उप निदेशक, एक संयुक्त निदेशक द्वारा एक सहायक निदेशक स्तर के अधिकारी मौजूद हैं। धन शोधन निवारण अधिनियम की धारा 50 के तहत राहुल गांधी का बयान दर्ज किया जा रहा है।

See also  ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में बाहर से आने वाले विमान यात्रियों को एयरपोर्ट पर दिखाना होगा कोरोना टेस्ट रिपोर्ट, देखें आदेश

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।