हादसा: बरातियों को लेकर जा रही गाड़ी कुएं में गिरी, 7 की मौत, सुबह निकाले गए सभी शव
हादसा: बरातियों को लेकर जा रही गाड़ी कुएं में गिरी, 7 की मौत, सुबह निकाले गए सभी शव

छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में बुधवार देर रात बरातियों से भरा वाहन कुएं में गिरा है। हादसे में सात लोगों की मौत हुई है। छह लोग घायल बताए गए हैं। गुरुवार सुबह सभी मृतकों की लाश निकाली गई। मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है।

जानकारी के अनुसार छिंदवाड़ा जिले के मोहखेड़ा थाना क्षेत्र में कोड़ामऊ गांव में बुधवार रात बरारितों से भरी बोलेरो जीप कुएं में जा गिरी। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि बारात भाजीपानी गांव गई थी। देर रात बारात से लौट रहा एक बोलेरो वाहन बाइक सवार को बचाने के चक्कर में कुएं में जा गिरा।छह लोग घायल हुए हैं। गुरुवार सुबह तक सातों शव और बोलेरो कुएं से निकाल ली गई।

मृतकों की शिनाख्त तीन वर्षीय दिपू उर्फ़ दीपेन्द्र इवनाती निवासी लेंदागोंदी, अजय पिता वलवान इवनाती (32) निवासी लेंदागोंदी, सचिन पिता रामदीन (19) धनोरा थाना देवलापार नागपुर, राजकुमार पिता सुखराम चौरे (40) निवासी आगरपुर थाना बिच्छूआ, सागर उर्फ़ शिवपाल पिता मंगल (31) निवासी जमुनिया बिच्छूआ, रंजीत पिता बिस्तु उइके (35) निवासी लेंदागोंदी, रामनाथ पिता दादूलाल इन्वाती कर्मझिरी थाना कुरई के रूप में हुई है।

See also  CG Crime: रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, दुर्ग से इंटरनेशनल बॉडी बिल्डर और वेटलिफ्टर और बॉडी बिल्डर गिरफ्तार

वहीं हादसे में घायल सचिन उर्फ़ दक्ष पिता अजय इवनाती (5), पिंकी उर्फ़ देववती पति अजय इवनाती दोनों निवासी लेंदागोंदी, अनिल पिता अमर खड़ाइत (22) निवासी आगरपुर बिछुआ, राहुल पिता मुन्नेलाल कुमरे (16), सुनील पिता रामदास मरकाम (17), अरविन्द पिता रामदास मरकाम (23) तीनों निवासी कोड़ामऊ को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।