बोरवेल में फँसे राहुल के रेस्क्यू ऑपरेशन पर बनेगी डाक्यूमेंटरी फिल्म, सीएम ने दी जानकारी
बोरवेल में फँसे राहुल के रेस्क्यू ऑपरेशन पर बनेगी डाक्यूमेंटरी फिल्म, सीएम ने दी जानकारी

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास कार्यालय में आज राहुल के रेस्क्यू ऑपरेशन से जुड़े सभी लोगों के सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस सम्मान समारोह में जांजगीर चांपा जिले के ग्राम पिहरीद के बोरवेल में फंसे बच्चे राहुल के रेस्क्यू ऑपरेशन में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले जिला प्रशासन, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ, सेना और पुलिस के जवानों सहित इस ऑपरेशन में सहयोग देने वाले लोगों के लोगों का सम्मान किया गया।

इस सम्मान समारोह में संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि “मैं पूरी रेस्क्यू टीम और प्रदेश और देश की जनता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने राहुल के शीघ्र रेस्क्यू के लिए दुआ की। आप सभी की सूझबूझ, मेहनत, लगन और हौसलों ने काम किया। सभी का लक्ष्य एक ही था, राहुल को बचाना और वह पूरा हुआ। उन्होंने कहा कि यह ऑपरेशन दुरूह था, संकट आए, संघर्ष आए, लेकिन हिम्मत बनी रही। इस पूरे घटनाक्रम की डॉक्यूमेंट्री बननी चाहिए ताकि लोग इसे देखें, समझें जिससे भविष्य में इस तरह की घटना को टाला जा सके।”

See also  CG Budget 2023: धोती-कुर्ता में सदन पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत

बनेगी डाक्यूमेंटरी फिल्म

अपने संबोधन में सीएम ने कहा कि “जांजगीर-चांपा जिले के बोरवेल में फंसे बच्चे को निकालने के लिए चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन पर डाक्यूमेंटरी फिल्म बननी चाहिए। रेस्क्यू टीम के इस अनुभव को प्रदेश और देश के लोग समझ सकें। यह फिल्म भविष्य में ऐसी होने वाली घटनाओं को रोकने के लिए भी सीख बनेगी।”

राहुल की हर संभव सहायता करेगी सरकार

सीएम ने सम्मान समारोह के दौरान राहुल के हौंसले की सराहना की। सीएम ने कहा कि “ईश्वर ने राहुल में कुछ कमी कर दी है, लेकिन दूसरी ओर कुछ खासियत भी दी है। राहुल की हिम्मत और संतोष ने बहुत बड़ा काम किया है। राहुल की पढ़ाई लिखाई और इलाज का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। स्पीच थेरेपी, श्रवण यंत्र लगवाने की जरूरत होगी तो उसका खर्चा भी राज्य सरकार उठायेगी।”

कार्यक्रम में रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी टेक्नीकल टीम, लाईट, टेंट, जनरेटर, वेल्डिंग मशीन, गैस कटर, मशीनरी लेबर प्रोवाईडर, बोरवेल कैमरा सेटअप संचालक, ड्रीलिंग, पोकलेन चलाने वाले, एसईसीएल की रेस्क्यू टीम और फूड प्रोवाईडर्स को भी सम्मानित किया गया।

See also  राजभवन से हटाए जा सकते हैं IAS अमृत खलको

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर