रांची। झारखंड से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। चुनाव आयोग ने मुख्यमंत्री हेमेत सोरेन की विधानसभा की सदस्यता रद्द कर दी है। सूत्रों की मानें तो इसे लेकर चुनाव आयोग ने राज्यपाल को चिट्ठी भी भेज दी है। राज्यपाल थोड़ी देर में फैसला सार्वजनिक कर सकते हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ खनन लीज आबंटन मामले में चुनाव आयोग की सुनवाई पूरी होने के बाद से ही फैसले का इंतजार किया जा रहा था।

ये भी पढ़ें : आप की 40 विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर रही है भाजपा : अरविन्द केजरीवाल

अब आयोग के राज्यपाल को सदस्यता रद्द करने बाबत पत्र लिखे जाने के साथ ही हेमंत सोरेन की विधायक के तौर पर पारी खत्म मानी जा रही है। वहीं दूसरी ओर ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं हेमंत सोरेन बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव का तरीका अपनाते हुए अपनी पत्नी कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री बना सकते हैं।

See also  सुप्रीम कोर्ट ने हेमंत सोरेन को दी बड़ी राहत, अवैध खनन मामले में खारिज की याचिका

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।