कांग्रेस से मिली समर्थन की चिट्ठी,हलचल तेज

मुंबई। महाराष्ट्र में नई सरकार को लेकर पिछले एक पखवाड़े से जारी सियासी ड्रामा क्लाइमेक्स पर आ गया।

आखिरी डेढ़ घंटे में कांग्रेस ने शिवसेना के साथ सरकार बनाने में अपना समर्थन दे दिया। एनसीपी पहले ही ऐलान

कर चुकी है कि कांग्रेस की सहमति मिलने के बाद वे गठबंधन सरकार में शामिल होंगे।

 

आपको बता दे कि शिवसेना और NCP साफ कर चुके हैं कि वह साथ मिलकर सरकार बनाने के लिए

तैयार हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने महाराष्ट्र में सरकार गठने के मुद्दे

पर जयपुर में ठहरे  कुछ पार्टी विधायकों से बात की है। इससे पहले शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस की

अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से फोन पर बात की। वहीं बड़ी खबर ये है कि शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे और

एकनाथ शिंदे शाम 6: 45 बजे राज्यपाल से मुलाकात कर सकते हैं।

See also  आज की बड़ी खबरें: सीएम साय साहित्य उत्सव में होंगे शामिल, राजधानी में टी20 मुकाबला आज, रायपुर में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू

 

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।