नई दिल्ली। बॉलीवुड स्टार्स के रिश्तों को लेकर कई खबरें आती रहती है और कई बार यह ख़बरें गलत

साबित भी हो जाती है। मंगलवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ, जिसमें अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी के

बीच विवाद की बात कही गई थी। मीडिया में छपी इस खबर के अनुसार, अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी

के बीच फिल्म सूर्यवंशी को लेकर विवाद है और दोनों आपस में बातचीत नहीं कर रहे हैं। इस खबर के

बाद अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी ने इस खबर का खास तरीके से जवाब दिया।

अक्षय कुमार ने किया एक वीडियो शेयर

अक्षय कुमार ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो रोहित शेट्टी के साथ फेक फाइंटिंग करते हैं और

कहते हैं कि उन्हें आदेश मिला है और दोनों के बीच लड़ाई है। इस वीडियो के जरिए उन्होंने कटाक्ष के

रुप में इस खबर को गलत बताने की कोशिश की है अक्षय कुमार की ओर से शेयर किए गए वीडियो

See also  पंढुया स्टेशन यार्ड में मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे

में पहले कैटरीना कैफ खबर कैमरे में खबर दिखाती हैं और उसके बाद अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी

आपस में लड़ना शुरू कर देते हैं।


इस लड़ाई में पुलिस और कई लोग आ जाते हैं और दोनों को छुड़ाने की कोशिश करते हैं। यह खबर

एक अंग्रेजी वेबसाइट पर छपी है, जिसमें अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी के बीच विवाद की बात कही

गई है। अक्षय कुमार का यह वीडियो काफी मजेदार है, जिसे शेयर करने के कुछ मिनटों बाद ही हजारों

लोगों ने इसे लाइक कर दिया और लगातार लोग इस पर प्रतिक्रिया देते हुए रीट्वीट कर रहे हैं।

 

बता दें कि रोहित शेट्टी, अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ के साथ फिल्म सूर्यवंशी बना रहे हैं। यह

पुलिसकर्मियों पर आधारित फिल्मों की लिस्ट में अगली फिल्म है। इस फिल्म में रणवीर सिंह भी

See also  अंतागढ़ टेपकांड मामले में अजित जोगी और अमित जोगी की अग्रिम ज़मानत मंज़ूर

गेस्ट के रुप में दिखाई दे सकते हैं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।