मां के सामने 9वीं मंजिल से कूदा IIT कोचिंग का छात्र, इतनी जोर से गिरा की जमीन पर हो गया गड्ढा

टीआरपी डेस्क। देश में एजुकेशन सिटी के नाम से मशहूर शहर कोटा से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पढ़ाई से परेशान होकर एक 16 साल के लड़के ने बिल्डिंग की 9 वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी।

16 साल का यह नाबालिग उंचाई से इतनी जोर से नीचे गिरा कि जमीन पर गड्ढा हो गया। आस पास खड़े लोगों ने तुरंत बच्चे को उठाया और हॉस्पिटल लेकर गए। लेकिन वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार कोलकाता निवासी स्वर्णा करीब 1 साल से कोटा के जवाहर नगर इलाके में अपनी मां के साथ एक रिहायशी बिल्डिंग में किराए पर रह रहा था। जो कोटा की ही एक प्राइवेट कोचिंग का स्टूडेंट भी है। पिछले कई दिनों से पढ़ाई को लेकर वह टेंशन में था। यह बात उसने अपनी मां और टीचर को भी बताई थी। घटना के बाद अब मां पूरी तरह से बेसुध हो चुकी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

See also  snow covered entire Himachal: अटल टनल बंद, पूरे हिमाचल में बर्फ की सफेद चादर

गौरतलब है कि एजुकेशन सिटी कोटा में लाखों की संख्या में दूसरे राज्यों से भी स्टूडेंट पढ़ने के लिए आते हैं। गलत संगत में आने पर भी कई बार सुसाइड कर लेते हैं। हाल ही में कुछ दिनों पहले एक सुसाइड के मामले में सामने आया था कि नाबालिग का पढ़ाई से ध्यान हट गया। जिसके बाद वह गलत लोगों की संगत में चला गया था। फिलहाल 9वीं मंजिल से कूदे इस नाबालिग के मामले में पुलिस गहनता से पूछताछ कर रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर