नई दिल्ली/रांची/कोलकाता। Income Tax raid on Congress MLA’s residence: झारखंड के रांची में कांग्रेस विधायक जयमंगल सिंह के आवास पर आयकर विभाग ने दबिश दी है। वहीं, दूसरी ओर पश्चिम बंगाल और झारखंड में भारतीय सेना की जमीन पर अवैध कब्जा करनेवालों के करीब एक दर्जन ठिकानों पर ईडी छापेमारी कर रही है। छापेमारी को लेकर जयमंगल सिंह का बयान भी आया है। उन्होंने बताया कि उनके बिहार में पटना स्थित घर पर भी छापा पड़ा है।

Income Tax raid on Congress MLA’s residence: दूसरी ओर, ईडी पश्चिम बंगाल और झारखंड के एक दर्जन ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि ईडी यह कार्रवाई अवैध तरीके से सेना की जमीन पर कब्जा करने वालों पर कर रही है।

Income Tax raid on Congress MLA’s residence: ईडी का छापा जिन जगहों पर चल रहा है उनमें कोलकाता के बिजनेसमैन अमित अग्रवाल व अन्य लोगों के घर और दफ्तर शामिल हैं।बताया गया है कि केंद्रीय एजेंसी अग्रवाल से जुड़े परिसरों समेत रांची और आसपास के इलाकों में करीब आठ जगहों और कोलकाता में चार जगहों पर छापेमारी कर रही है।

See also  वाहन चेकिंग कर रही थी महिला इंस्पेक्टर… रुकने का इशारा किया तो कुचल कर मार डाला, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

Income Tax raid on Congress MLA’s residence: एक अधिकारी ने बताया कि ईडी के संयुक्त दलों द्वारा कुछ रियल एस्टेट डीलर, निजी व्यक्तियों और संबंधित संस्थाओं पर छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच झारखंड पुलिस द्वारा भारतीय सेना की भूमि की बिक्री और खरीद में जाली कागज़ातों के कथित इस्तेमाल की जांच के लिए दायर प्राथमिकी से उपजी है।

Income Tax raid on Congress MLA’s residence: अग्रवाल को ईडी ने पिछले महीने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ दायर दो जनहित याचिकाओं में एक याचिकाकर्ता का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील राजीव कुमार को “फंसाने” की कथित साजिश के आरोप में गिरफ्तार किया था।

Income Tax raid on Congress MLA’s residence: इस मामले का संबंध ईडी द्वारा जांच के दायरे में शामिल कथित अवैध खनन मामले से भी है, जिसमें हाल ही में सोरेन को तलब किया गया था और उनके एक सहयोगी और दो अन्य को गिरफ्तार किया था।

See also  LoC : पाकिस्तान ने किया सीजफायर उल्लंघन, फिर लांघी सीमा, LoC पर गोलाबारी में BSF जवान घायल

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।