नंदीग्राम। हाल ही में भारी मतों से देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति पद का चुनाव जीत कर देश को गौरवान्वित करने वाली राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के रंग रूप को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री अखिल गिरि द्वारा एक विवादित बयान दिया गया है।  

दरअसल, ममता सरकार में मंत्री अखिल गिरि ने  नंदीग्राम में एक भीड़ को संबोधित करने के  दौरान  कहा कि हम किसी को उसके रूप-रंग से नहीं आंकते, हम राष्ट्रपति के पद का सम्मान करते हैं लेकिन हमारी राष्ट्रपति कैसी दिखती हैं? भाजपा ने टीएमसी नेता की इस टिप्पणी पर रोष प्रकट करते हुए उनकी कड़ी निंदा की है। अखिल गिरि ने जनता के बीच कहा कि वह (सुवेंदु अधिकारी) कहते हैं कि मैं (अखिल गिरि) सुंदर नहीं हूं,  वह कितने सुंदर हैं? हम लोगों को उनके रंग-रूप से नहीं आंकते, हम आपके राष्ट्रपति की कुर्सी का सम्मान करते हैं। आपकी राष्ट्रपति कैसी दिखती हैं?


वहीं, भाजपा ने दावा किया कि जब टीएमसी के मंत्री ने राष्ट्रपति मुर्मू को लेकर यह टिप्पणी की, उस समय ममता बनर्जी सरकार में महिला कल्याण विभाग की मंत्री शशि पंका भी वहां उपस्थित थीं। उनके इस बयान का वीडियो शेयर करते हुए पश्चिम बंगाल बीजेपी ने ममता बनर्जी सरकार और तृणमूल पर आदिवासी विरोधी होने का आरोप लगाया है। वेस्ट बंगाल बीजेपी ने ट्वीट में लिखा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आदिवासी समुदाय से आती हैं।  तृणमूल कांग्रेस के सुधार गृह मंत्री अखिल गिरि ने महिला कल्याण विभाग की एक अन्य मंत्री शशि पांजा की उपस्थिति में उनके बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की।

See also  ममता बनर्जी करें अजीत जोगी के ‘प्रचार बस’ का उपयोग, अमित जोगी ने किया आग्रह, बोले- पापा जीवित होते तो…!


वहीं, TMC का कहना है कि वास्तव में मंत्री अखिल गिरि कह रहे थे कि हमारी पार्टी लोगों को उनके लुक्स से नहीं आंकती। इस बात को कहने के लिए उन्होंने राष्ट्रपति का उदाहरण दिया।