मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के घर नन्ही परी ने जन्म लिया है। बता दे की रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के बाद अब बॉलीवुड का ये लविंग कपल भी अब पैरेंट क्लब में शामिल हो चुके है। बसु ने 43 साल की उम्र में बेटी को जन्म दिया है। बिपाशा और करण के बेबी के जन्म की खबर सामने आते ही बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है।

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर बॉलीवुड के पावर कपल हैं। दोनों एक दूसरे पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। अब कपल की जिंदगी में एक नन्हे मेहमान की एंट्री होने से उनकी दुनिया और भी ज्यादा खूबसूरत हो गई है। फैंस अब कपल के बेबी का दीदार करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

See also  India vs Ireland 2nd T20: आयरलैंड ने पहली बार भारत को सीरीज हराया, दूसरा टी-20 मुकाबला 1 रन से जीता, टीम इंडिया ने सीरीज गंवाई