भारत के 47वें मुख्य न्यायाधीश

नई दिल्ली। जस्टिस एसए बोबडे ने भारत के 47वें मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ले ली है। उन्हें राष्ट्रपति

रामनाथ कोविंद ने इस पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। भारत के 46 वें मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस गोगोई

ने 3 अक्टूबर, 2018 को कार्यभार संभाला था और रविवार को इस पद से रिटायर हो गए। जस्टिस बोबडे के

शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेक कई लोग अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

18 महीने होगा कार्यकाल 23 अप्रैल, 2021 को सेवानिवृत्त होंगे

18 अक्टूबर को उन्होंने ही अपने उत्तराधिकारी के रूप में शीर्ष अदालत के दूसरे वरिष्ठतम न्यायाधीश जस्टिस

बोबडे की सिफारिश की थी। जस्टिस बोबडे लगभग 18 महीने तक सीजेआइ के रूप में काम करेंगे और 23

अप्रैल, 2021 को सेवानिवृत्त होंगे।

 

1998 में वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में नामित

24 अप्रैल, 1956 को नागपुर में जन्मे जस्टिस बोबडे ने अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद नागपुर

See also  World Mental Health Day- देश में 5 करोड़ लोग डिप्रेशन के शिकार

विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री हासिल की। उन्हें 1978 में बार काउंसिल ऑफ महाराष्ट्र के लिए नामांकित

किया गया था और 1998 में वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में नामित किया गया था।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।