FIFA WC 2022 Live Streaming: फीफा वर्ल्ड कप 2022 की शुरुवात आज (20 नवंबर) से होने वाली है। फुटबॉल प्रेमियों में वर्ल्ड कप को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। फीफा वर्ल्ड कप 4 साल के अंतर में आयोजित की जाती है। आज फलना मैच ग्रुप ए में मौजूद मेजबान कतर और इक्वाडोर के बीच खेला जाएगा। फुटबॉल वर्ल्ड की ओपनिंग सेरेमनी कतर के अल बायत स्टेडियम में होगी। इसकी शुरुआत भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से होनी है।

जानकरी के अनुसार ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन पहले 21 नंवबर को होना था, लेकिन फीफा ने कतर के कहने पर 20 नवंबर की तारीख को ही फिर फाइनल किया। इसके बाद जहां यह भव्य आयोजन होगा वहीं पर उद्घाटन मैच भी खेला जाएगा। ओपनिंग सेरेमनी में कई स्टार्स का जलवा देखने को मिल सकता है। मशहूर BTS बैंड से लेकर नोरा फतेही के डांस के जलवे भी कतर में आज देखने को मिल सकते हैं

See also  राजिम माघी पुन्नी मेला इस बार होगा भव्य, मेले में बड़े मंदिरों की लगेगी प्रतिकृति, 9 से 21 फरवरी तक चलेगा मेला
https://twitter.com/FIFAWorldCup/status/1594053706063892481?s=20&t=xJOzOVlMrJV5P–TWZF1rg

कहां और कैसे देख पाएंगे ओपनिंग सेरेमनी का प्रसारण?
ओपनिंग सेरेमनी का लाइव प्रसारण टीवी पर आप स्पोर्ट्स 18 और स्पोर्ट्स 18 एचडी पर देख सकते हैं। इसके अलावा जियो टीवी पर भी आप इसकी लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फ उठा सकते हैं।

कहां और कब होगा पहला मैच?
वर्ल्ड कप का पहला यानी उद्घाटन मैच कतर और इक्वाडोर के बीच अल बायत स्टेडियम में ही होगा। इस मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार रात 9.30 बजे से होगी।

कहां देख पाएंगे फीफा वर्ल्ड कप के लाइव मैच?
फीफा वर्ल्ड कप के राइट्स स्पोर्ट्स18 (Sports18) के पास हैं। आप इस नेटवर्क के दो चैनल्स स्पोर्ट्स18 और स्पोर्ट्स18 एचडी (Sports18 HD) पर पूरे वर्ल्ड कप के दौरान मैचों का लुत्फ ले सकते हैं।

फ्री में कैसे देखें वर्ल्ड कप के मैचों की Live Streaming?
जियो सिनेमा एप पर आप फ्री में फुटबॉल वर्ल्ड कप के मैच देख सकते हैं। जियो (Jio), वी (Vi), एयरटेल (Airtel) और बीएसएनएल ( BSNL) के ग्राहक भी इसके जरिए फुटबॉल वर्ल्ड कप का मजा ले सकते हैं। जियो सिनेमा सभी मैचों को लाइव स्ट्रीमिंग करेगा। हिंदी और अंग्रेजी समेत कुल पांच भाषाओं में यहां मैच का मजा मिलेगा।

See also  छत्तीसगढ़ की जेलों में बंद कैदियों से अब नहीं कर सकेंगे मुलाकात, परिजनों के मिलने पर लगी रोक

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर