Brahmakumari Kamla Didi passed away
Brahmakumari Kamla Didi passed away

रायपुर। Raipur News: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की Brahmakumari Kamla Didi passed away क्षेत्रीय प्रशासिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी कमला दीदी का शनिवार सुबह एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थीं और रायपुर के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन पर राज्यपाल अनुसुइया उइके और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शोक जताया है।

ब्रह्माकुमारी कमला दीदी का पार्थिव शरीर आज दोपहर 12 बजे से आम लोगों के दर्शनार्थ विधानसभा रोड स्थित शांति सरोवर में रखा गया। रविवार को दोपहर 1 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान: उइके

राज्यपाल ने कहा कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय रायपुर की क्षेत्रीय प्रशासिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी कमला दीदी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं उनके अनुयायियों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

पूरा जीवन समाज के लिए समर्पित कर दिया: सीएम बघेल

See also  हाईकोर्ट ने कोविड इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल की अनुमति निरस्त करने पर शासन से मांगा जवाब

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी कमला दीदी के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की क्षेत्रीय प्रशासिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी कमला दीदी के निधन का समाचार दुखद है। ब्रह्माकुमारी कमला दीदी ने अपना पूरा जीवन समाज के लिए समर्पित कर दिया। हर महत्वपूर्ण अवसर पर वे मुझसे मिलने के लिए मेरे निवास आया करती थीं।