एलन मस्क नए साल में सैन फ्रांसिस्को हेडक्वार्टर के 265 आइटम नीलाम करेंगे। नीलामी 17 जनवरी को ऑनलाइन होगी। इसमें किचन के सामान से लेकर, इलेक्ट्रॉनिक्स, फर्नीचर कॉफी मशीन जैसे चीजें रखी गई हैं। ऑनलाइन बिडिंग 17 जनवरी से 18 जनवरी तक चलेगी। चीजों की शुरुआती कीमत 25 या 50 डॉलर रखी गई है। यह इंडियन करेंसी के हिसाब से 2,060 रुपये होगी। ये सभी आइटम ऑनलाइन साइट बिड स्पॉटर पर भी लिस्ट हैं। इसके मुताबिक पेमेंट केबल वायर ट्रांसफर पर होगी, जिसे नीलामी खत्म होने 48 घंटे में चुकाना होगा।

इन चीज़ों की होगी नीलामी

Twitter Online Auction Sale में ट्विटर के हेडक्वार्टर की चीजें, इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट, फर्नीचर मेमोरेबल चीजें, एस्प्रेसो मशीन, कॉफी ग्राइंडर, स्टीम टिल्टिंग कैटल्स, पिज्जा बनाने की मशीन, इलेक्ट्रिक बेकरी ओवन, फ्रीजर मोबाइल हीटेड कैबिनेट, बर्फ बनाने की मशीन, फ्रायर, लेजर प्रोजेक्टर के साथ और भी ऑफिस की कुर्सियों जैसे सामान सेल में रखे गए हैं।

See also  अमरीका: भारतीय मूल के सिख अमृत सिंह ने रचा इतिहास, हैरिस काउंटी में बने पहले पगड़ीधारी डिप्टी कांस्टेबल

नीलामी देख रहे हेरिटेज ग्लोबल पार्टनर्स के निक डव ने बताया कि इस नीलामी का ट्विटर की फाइनेंशियल कंडीशन से कोई लेना-देना नहीं है। जो कोई भी ऐसा सोचता है, वह मूर्ख है।