टीआरपी। भिंड जिले के आलमपुर में स्थित भारतीय स्टेट बैंक के कर्मचारी की गलती से एक व्यक्ति

मुसीबत में आ गया है। बैंक ने दो व्यक्तियों को एक ही खाते से जोड़ दिया, जिसमें एक व्यक्ति अपनी

गाढ़ी कमाई डालता रहा और दूसरा ये समझकर निकालता रहा कि पीएम मोदी खाते में पैसे भेज रहे

हैं।

 

जिले के रूरई गांव के रहने वाले हुकुम सिंह और रोनी गांव के रहने वाले हुकुम सिंह ने एसबीआई की

आलमपुर ब्रांच में खाता खुलवाया। बैंक के बाबू ने पता और खाता नंबर एक रखा और दोनों की पास

बुक में सिर्फ फोटो उन्हीं की अलग-अलग लगवाई। मतलब खाता एक और उसके मालिक दो कर दिए।

रुरई का खाताधारक हरियाणा कमाने चला गया

खाता खुलवाने के बाद रूरई का हुकुम सिंह कुशवाहा कमाने के लिए हरियाणा चला गया। यहां से वह पैसे

बचाकर खाते में जमा करवाता रहा। उधर, रोनी गांव का हुकुम सिंह बैंक पहुंचकर पैसे निकालता रहा। ये

See also  चिकित्सा जगत के लिए एक ‘काला अध्याय’ NEET PG के कट-ऑफ को घटाकर ‘माइनस 40’ करना, राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग को भंग करने राष्ट्रपति को लिखा पत्र

सिलसिला 6 महीने तक चलता रहा। 6 महीने कमा-कमाकर हुकुम सिंह ने खाते में 89 हजार रुपए जमा

कराए, इसे दूसरे हुकुम सिंह ने निकाल लिए।

 

ऐसे खुला मामला

मामले का खुलासा तब हुआ, जब रूरई गांव वाले हुकुम सिंह को जमीन खरीदनी थी, इसके लिए वह 16

अक्टूबर को रुपए निकालने बैंक पहुंचा। यहां उसने देखा कि उनके खाते में सिर्फ 35 हजार 400 रुपए

बचे हैं, जबकि उनके मुताबिक वह अब तक 1 लाख 40 हजार रुपये जमा कर चुका था। उसने बैंक में

इसकी शिकायत की, लेकिन बैंक ने मामले का दबाने की कोशिश की। ऐसा आरोप हुकुम सिंह ने लगाया

है।

 

ब्रांच मैनेजर ने कहा- खाताधारक को पैसे मिलेंगे

आलमपुर एसबीआई बैंक के ब्रांच मैनेजर राजेश सोनकर ने कहा कि पैसा खाताधारक को मिल जाएगा,

लेकिन पता लगा पैसे तो रोनी निवासी हुकुम सिंह के पास हैं। जब उनसे सवाल पूछा गया तो उन्होंने

साफ कहा, ”मेरा खाता था। उसमें पैसा आया। मैं सोच रहा था मोदीजी पैसा दे रहे हैं तो मैंने निकाल

See also  BJP के विकास मॉडल पर Gen Z को है भरोसा, मालदा की जनसभा में बोले पीएम मोदी

लिया। मेरे पास पैसा नहीं था, हमारी मजबूरी थी। हमने घर में काम करवाया है और इसलिए पैसा हमें

निकालना पड़ा।” रोनी के हुकुम सिंह ने इस लापरवाही के लिए बैंक को जिम्मेदार बताया है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।