जल्द लॉन्च होने वाली है Tata Punch EV , जानें इसमें क्या होगा खास

ऑटो डेस्क। Tata Motors ने हाल ही में Tiago EV को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। कंपनी अब पंच माइक्रो एसयूवी का ऑल-इलेक्ट्रिक वर्जन करने की तैयारी में है। कंपनी फिलहाल Tiago EV, Tigor EV, Nexon EV Prime और Nexon EV Max की बिक्री करती है। पंच ईवी टाटा मोटर्स की पांचवीं ऑल-इलेक्ट्रिक कार होगी।

टाटा पंच डिटेल

Tata Motors ने 18 अक्टूबर 2021 को Tata Punch को भारत में लॉन्च किया। तब से यह बाजार में हिट रही है। कंपनी ने अगस्त 2022 में पंच माइक्रो एसयूवी की 1,00,000वीं इकाई भी पेश की। इसके साथ ही पंच अपने लॉन्च के बाद से केवल 10 महीनों में 1 लाख यूनिट तक बिकने वाली कंपनी की पहली एसयूवी बन गई थी।

Tata Punch EV ALFA प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी, जो Altroz ​​हैचबैक पर बेस्ड है। यह भी उम्मीद की जाती है कि पंच ईवी को जिपट्रॉन इलेक्ट्रिक पॉवरट्रेन द्वारा संचालित किया जाएगा जो टिआगो और टिगोर ईवी को पॉवर देता है। बैटरी पैक की बात करें तो कयास लगाया जा रहा है कि टाटा पंच ईवी को दो बैटरी पैक विकल्पों के साथ पेश किया जाएगा, जिसमें – मध्यम रेंज और लंबी रेंज की बैटरी शामिल है।

See also  WhatsApp Outage: अचानक 24 घंटे के लिए हजारों अकाउंट हुए लॉक! अगर आपके साथ भी हुआ है तो तुरंत जानिए क्या करें

शामिल किए जा सकते हैं ये फिचर्स

फीचर्स की बात करें तो नई टाटा पंच EV में सेफ्टी फीचर्स के तौर पर ईबीडी के साथ डुअल एयरबैग्स एबीएस, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, डायनेमिक गाइडवे के साथ कैमरा-बेस्ड रिवर्स पार्क असिस्ट और फॉलो-मी-होम हेडलैंप्स जैसे फीचर्स शामिल हो सकते हैं। इसके इंटीरियर में इसमें 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेमेंट सिस्टम, पुश बटन स्टार्ट / स्टॉप, क्रूज कंट्रोल, ऑटो फोल्ड और फुली डिजिटल कंसोल को भी शामिल किया जा सकता है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।