रायपुर | छत्तीसगढ़ के भरतपुर विकासखंड के कुवारपुर वन परिक्षेत्र में तेंदुए का आतंक मचा हुआ है।  वह अब तक दो लोगों पर हमला कर एक की जान ले चुका है। बताया गया है कि बीते कुछ दिनों से भरतपुर विकासखंड के कुवारपुर वन परिक्षेत्र के लोग एक आदमखोर तेंदुआ से आतंकित हैं। इस आमदखोर तेंदुआ ने अब तक दो लोगों पर हमला किया है, जिसमें एक महिला की मृत्यु हो गई है। तेंदुए के हमले से घायल बच्चे का इलाज जारी है।

कलेक्टर पी.एस. ध्रुव ने कुवारपुर वन परिक्षेत्र का दौरा कर लोगों से भेंट-मुलाकात की और उन्हें तेंदुआ के हमले से बचने के लिए सतर्कता और सावधानी बरतने की अपील की। कलेक्टर ने कहा कि आदमखोर तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही यह तेंदुआ पकड़ में आ जाएगा। उन्होंने लोगों से जंगल-झाड़ी, सुनसान इलाकों से आते-जाते समय बेहद सावधानी बरतने और अपने साथ सुरक्षा की ²ष्टि से लाठी-डंडा रखने की समझाईश दी।

See also  बॉलीवुड के सुपरस्टार कमल हासन के 65वें जन्मदिन पर जानें उनकी खास् बातें


कुवारपुर वन परिक्षेत्र इलाके से वापस लौटते समय कलेक्टर ध्रुव ने खामरोद ग्राम के पास एक चरवाहे को नाले के किनारे झाड़ियों के समीप के बीच बैठकर अपनी मवेशी चराते देख उसके पास गए और उसे आदमखोर तेंदुए से सतर्क रहने की समझाइश दी।