टीआरपी डेस्क। धान खरीदी को लेकर प्रदेश में सियासी घमासान मचा हुआ है। बीजेपी और

कांग्रेस दोनों इस मुद्दे पर एक दूसरे पर हमलावर हैं।

 

अब इस मामले में नक्सलियों ने भी दखल दी है। नक्सलियों ने पर्चें फेंक कर सरकार को चेतावनी

दी है कि धान खरीदी 2500 प्रति क्विंटल की दर से ही हो। किसानों के खाते में सही राशि आनी चाहिए।

 

नक्सलियों ने धमकी दी है कि अगर ऐसा नहीं होता है तो सजा दी जाएगी। पखांजूर थाना के कापसी

क्षेत्र में धान खरीदी के मुद्दे को लेकर नक्सलियों ने पर्चे फेंके हैं। नक्सलियों ने अपने पर्चे में शासन

और व्यापारियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि किसानों का धान 2500 रुपए में ही खरीदा जाए।

उन्होंने अपने पर्चे में यह भी लिखा है कि जनता की बात नहीं सुनने वालों को सजा दो।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  RIP Sushma Swaraj- पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर क्या कहा छग के नेताओं ने

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।