रायपुर। आयकर विभाग द्वारा लोहा कारोबारियों के ठिकानों पर मंगलवार की शाम

दबिश दी गई। मिली जानकारी के अनुसार आयकर विभाग द्वारा यह कार्रवाई करोड़ों

की टैक्स चोरी के मामले को लेकर की गई। राजधानी के पंकज इस्पात, सार्थक टीएमटी,

राधेमनी स्टील, विश्वगीता इस्पात व कई अन्य कारोबारियों के ठिकानों पर आयकर विभाग

ने दबिश दी।

 

उरला क्षेत्र के अलंकार फेलोराइज में भी आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा है। इनके

अलावा अग्रसेन चौक स्थित केडिया स्टील, नगर निगम कालोनी अग्रसेन चौक स्थित

तिरुपति स्टील सहित कई अन्य कारोबारियों के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई चल रही है।

आयकर विभाग ने सरिया, स्टील और स्पंज आयरन कारोबारियों के चार ग्रुपों के 26 ठिकानों

पर छापा मारा है। इसमें रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग स्थित 13 फैक्ट्री, दफ्तर और घर शामिल

है।

 

आयकर विभाग के करीब 150 अफसर और 100 पुलिसकर्मी द्वारा यह कार्रवाई शाम 5 बजे

शुरू की गई है। प्राथमिक जांच में करोडो़ रुपए के टैक्स चोरी से संबंधित दस्तावेज मिले हैं।

See also  सेंट्रल जेल में कैदी ने किया सुसाइड, मर्डर केस में काट रहा था सजा

उनके लेनदेन के दस्तावेज, कम्प्यूटर और स्टॉक रजिस्टर की जांच कर रहे है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।