मोर्चा,संगठन के नेताओं से अलग अलग मुलाकात कर लेंगे उम्मीदवारों की ठोह

रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया एवं प्रभारी सचिव चंदन यादव 29 नवंबर

को इंडिगो की नियमित विमान सेवा से रायपुर पहुचेंगे एवं सर्किट हाउस पहुंचकर वरिष्ठ कांग्रेसजनों से भेंट करेंगे।

 

बता दें कि प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के अधिसूचना जारी की जा चुकी है। प्रमुख्य विपक्षी दल बीजेपी

सहित जेसीसी ने चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को निकाय चुनाव

के लिए प्रदेश चुनाव समिति की घोषणा कर दी है। चुनाव की तैयारी और पार्टी उम्मीदवारों के चयन के लिए

पुनिया का दौरा काफी अहम माना जा रहा है। दिन दिवसीय प्रवास के दौरान कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया

एवं प्रभारी सचिव चंदन यादव 30 नवंबर सुबह 11 बजे राजीव भवन रायपुर में प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी,

जिला एवं शहर अध्यक्ष, जिला प्रभारी पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की बैठक, दोपहर 1 बजे मोर्चा

See also  CG Police Transfer : बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों का हुआ ट्रांसफर, आदेश जारी

संगठन के प्रदेश अध्यक्षों की बैठक, शाम 5 बजे कंट्रोल रूम सदस्यों की बैठक और रात्रि 7 बजे कांग्रेस विधायकों

की बैठक लेंगे। दोनों नेता 01 दिसंबर रायपुर से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।