खेल डेस्क। पुरुष आईपीएल के बाद पहली बार ऐतिहासिक महिला आईपीएल का आगाज होने जा रहा है। विमेंस प्रीमियर लीग का पहला मुकाबला आज यानी 4 मार्च को गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाना है। यह मैच शाम 7:30 होगी और सीसे पहले शाम 5:30 बजे से डीवाय पाटील स्टेडियम में ही ओपनिंग सेरेमनी भी शुरू होगी। ओपनिंग सेरेमनी में कई बॉलीवुड स्टार्स परफॉर्म करते नजर आएंगे।

बता दें भारत में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट से देश में महिला क्रिकेट को बढ़वा मिलेगा। पहले मैच में मुंबई टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और गुजरात जायंट् की कप्तान बेथ मूनी आमने-सामने होंगे। ऐसे में इस मैच से पहले जानते हैं दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 के बारे में।

  1. गुजरात जायंट्स

ओपनर्स – बेथ मूनी और सोफिया डंकले

मिडिल ऑर्डर- सबभिनेनी मेघना, हरलीन देओल, दयालन हेमलता, सुषमा वर्मा

ऑलराउंडर- एशले गार्डनर, डियांड्रा डॉटिन, स्नेह राणा

See also  FIFA World Cup: भारतीय फुटबॉल टीम की जल्द हो सकती है फीफा में एंट्री, पीएम मोदी ने कहा- मुझे अपने देश के युवाओं पर पूरा भरोसा है....

गेंदबाज: मानसी जोशी, मोनिका पटेल

गुजरात जायंट्स संभावित प्लेइंग-11: बेथ मूनी (कप्तान), सोफिया डंकले, सबभिनेनी मेघना, डियांड्रा डॉटिन, एशलीग गार्डनर, हरलीन देओल, दयालन हेमलता, सुषमा वर्मा (विकेटकीपर), स्नेह राणा, मानसी जोशी, मोनिका पटेल।

  1. मुंबई इंडियंस

सलामी बल्लेबाज – यास्तिका भाटिया, हेले मैथ्यूज

मध्य क्रम – अमेलिया केर, नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर

ऑलराउंडर – क्लो ट्रायॉन, अमनजोत कौर, पूजा वस्त्राकर

गेंदबाज – हुमैरा काजी, सोनम यादव, सायका इशाक

मुंबई इंडियंस संभावित प्लेइंग-11: यास्तिका भाटिया, हेले मैथ्यूज, अमेलिया केर, नैट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), क्लो ट्रायोन, अमनजोत कौर, पूजा वस्त्राकर, हुमायरा काजी, सोनम यादव, सायका इशाक