बिलासपुर। हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ गैंगरेप और फिर उसे जलाने की घटना से लोगों में गुस्‍सा कम

नहीं हुआ है और इसी बीच छत्तीसगढ़ में भी 16 साल की लड़की के साथ लगभग ऐसी ही हैवानियत का मामला

सामने आया है। घटना छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के गौरेला थाना की है। एक गांव में रहने वाली 16 साल

की लड़की के साथ दो युवकों ने सामूहिक बलात्कार किया। घटना रविवार दोपहर को हुई। पीड़िता को

उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

बारी- बरी से किया बलात्कार

गौरेला थाना प्रभारी अमित पाटले के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 16साल की लड़की रविवार

को मवेशी चराने गांव के समीप जंगल में गई थी दोपहर करीब 2:00 बजे युवती को जंगल में अकेली पाकर

राम सिंह मरकाम पिता ललुआ सिंह मरकाम 28 वर्ष और मनोज वाकरे पिता गुलाब सिंह वाकरे उम्र 20

साल ने बारी बारी बलात्कार किया।

See also  CG News: छत्तीसगढ़ी भरथरी लोक कलाकार अमृता बारले का निधन

इस हाल में मिली लड़की

वारदात से किशोरी सदमे में आ गई और बेहोश हो गई दोपहर करीब 3:00 बजे पीड़िता घर नहीं पहुंची तो

उसकी नानी उसे ढूंढती हुई जंगल में पहुंची। यहां किशोरी उसे बेहोश मिली वह पीड़िता को लेकर घर पहुंची।

पीड़िता को परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया इसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना

पुलिस को दी जानकारी मिलने पर पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची और पीड़िता से जानकारी ली।

मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।