रायपुर : छत्तीसगढ़ में बीते कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। दोपहर में धुप और बेमौसम बरसात से सभी को परेशान कर दिया है। आज भी राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में बदल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार बिलासपुर और दुर्ग संभाग में बारिश की संभावना है ।

जानकारी के अनुसार द्रोणिका की वजह से प्रदेश में बारिश हो रही है। छत्तीसगढ़ के अलावा मध्यप्रदेश और राजधानी दिल्ली में भी बीते कई दिनों से हल्की और मध्यम बारिश हो रही है। आईएमडी ने ऐसा अनुमान जताया है कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के अलावा महाराष्ट्र, झारखंड, ओडिशा और हिमाचल प्रदेश में अगले दो दिनों तक बारिश हो सकती है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  Weather Report: प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज, रायपुर में बढ़ेगी ठंड