Ateeq Ashraf Shootout: Who are the murderers of Ateeq-Ashraf, Sunny, Lavlesh and Arun,
Ateeq Ashraf Shootout: Who are the murderers of Ateeq-Ashraf, Sunny, Lavlesh and Arun,

प्रयागराज। Ateeq Ashraf Shootout: माफिया डान अतीक अहमद और अशरफ की शनिवार रात गोली मारकर हत्या करने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।मेडिकल चेकअप के लिए ले जाते वक्त शनिवार रात अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने पुलिस के सामने ही ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं।

Ateeq Ashraf Shootout: इस बीच एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है कि जिस पिस्टल से अतीक अहमद और अशरफ पर फायरिंग की गई वो तुर्की की बनी हुई थी जिसमें एक बार में 17 गोली दागी जा सकती थी। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि तुर्की में बने विदेशी आरोपियों तक ​कैसे पहुुंचे। क्या अतीक की हत्या के पीछे विदेशी ताकतों का हाथ है।

Ateeq Ashraf Shootout: आरोपी अलग-अलग जिलों से रखते हैं ताल्लुक

See also  प्रयागराज महाकुंभ के लिए 5,000 नई बसें खरीदेगी यूपी सरकार 

सूत्रों के मुताबिक, अब तक की पूछताछ में पता चला है कि अतीक और अशरफ की हत्या करने वाला लवलेश तिवारी बांदा का रहने वाला है, जबकि अरुण मौर्य हमीरपुर का निवासी है। तीसरा आरोपी सनी कासगंज जनपद से है।

Ateeq Ashraf Shootout: पूछताछ में तीनों आरोपियों ने अपना यही पता बताया है। पुलिस उनके बयानों को वेरिफाई कर रही है. जांच में एक बात तो साफ हो गई है कि तीनों आरोपी अतीक और अशरफ की हत्या के मकसद से ही प्रयागराज आए थे।

Ateeq Ashraf Shootout: बड़ा माफिया बनना चाहते थे आरोपी

अतीक और अशरफ पर गोली चलाने वाले तीनों आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस इस बात की जांच में जुटी है कि आरोपियों पर पहले कहां-कहां और किस तरह के मामले दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपी बता रहे हैं कि वो बड़ा माफिया बनना चाहते हैं इसलिए वारदात को अंजाम दिया।

आरोपियों ने बताया, कब तक छोटे-मोटे शूटर रहेंगे, बड़ा माफिया बनना है इसलिए हत्याकांड को अंजाम दिया। हालांकि पुलिस अभी पूरी तरह से इनके बयानों पर भरोसा नहीं कर रही है क्योंकि तीनों के बयानों में विरोधाभास है और पूछताछ जारी है।

See also  प्रयागराज जा रही बस हुई हादसे का शिकार, 2 की मौत 40 घायल

Ateeq Ashraf Shootout: पूरे प्रदेश में धारा-144 लागू

प्रयागराज में पुलिस कस्टडी में अतीक और अशरफ की हत्या के बाद पूरे प्रदेश में धारा-144 के साथ हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस हत्याकांड के बाद गोंडा पुलिस अलर्ट हो गई है। गश्त के साथ चौक चौराहों पर पुलिस बल तैनात है।